उत्तराखंड

गंगोत्री राजमार्ग पर खाई में गिरा यात्री वाहन-13 की मौत, 2 घायल

शांति टम्टा/उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग पर स्थित संगलाई के निकट एक स्थानीय यात्री वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गया। इस हादसे में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में किया जा रहा है।

जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मुख्यालय से लगभग 45 किमी की दूरी पर गंगोत्री नेशनल हाईवे पर स्थित संगलाई के निकट एक स्थानीय यात्री वाहन पहाड़ी से गिरे मलवे की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मलवे के साथ वाहन पर गिरे बोल्डरों से वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 15 स्थानीय लोगों के सवार होने की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू कार्य कर दुघर्टनाग्रस्त वाहन से 13 लोगों जिनमें 3 महिलायें और 10 पुरूष मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। जबकि 2 गंभीर घायलों कु. मीनाक्षी (13) पुत्री रामबीर सिंह, निवासी ग्राम भंकोली, तहसील भटवाड़ी एवं कु. राधा (13) पुत्री रणवीर सिंह ग्राम भंकोली तहसील भटवाड़ी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button