शिक्षा और रोजगार

केवि में 1160 सीटों पर एडमिशन हुए शुरु

देहरादून। केन्द्रीय विद्यालयों में गुरुवार से पहली कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। राजधानी के 11 केन्द्रीय विद्यालयों की 1160 सीटों पर एडमिशन होंगे। एडमिशन के लिए 19 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण किए जा सकते हैं।

केवि संगठन ने अकादमिक सत्र 2018-19 में एडमिशन के लिए में नोटिफिकेशन जारी किया है। पहली कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गया है। देहरादून रीजन के सभी 45 विद्यालयों में एडमिशन की तैयारियां की जा रही हैं। शहर के 11 केन्द्रीय विद्यालयों की 1660 सीटों पर एडमिशन शुरू हो गए है। पहली बार केन्द्रीय विद्यालयों में ऑनलाइन एडमिशन कराए जाएंगे, ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 मार्च शाम चार बजे तक चलेगी। इसके अलावा कक्षा दो से ऊपरी कक्षाओं के लिए एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन दो से नौ अप्रैल को शाम चार बजे तक चलेगा। कक्षा 11 के लिए एडमिशन 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे।

10वीं पास छात्रों को 11वीं में दाखिले के लिए उम्र की कोई बंदिश नहीं है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने एडमिशन के नए नियमों के साथ गाइडलाइन जारी की है। नियम के मुताबिक पहली कक्षा में दाखिले के लिए छात्र की उम्र कम से कम पांच साल होनी चाहिए। छात्र की उम्र 31 मार्च को कितनी है, उसी हिसाब से मानी जाएगी। इसके अलावा कक्षा दो के लिए छह से आठ वर्ष, कक्षा तीन के लिए सात से नौ वर्ष, कक्षा चार के लिए आठ से 10 वर्ष, कक्षा पांच के लिए नौ से 11 वर्ष, कक्षा छह के लिए 10 से 12 वर्ष, कक्षा सात के लिए 11 से 13 वर्ष, आठ के लिए 12 से 14 वर्ष, कक्षा नौ के लिए 13 से 15 वर्ष और दसवीं के लिए 14 से 16 वर्ष होनी अनिवार्य है।

Key Words : Uttrakhand, Dehradun, KV, Admisson, Started

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button