राष्ट्रीयसंस्कृति एवं संभ्यतासामाजिक सरोकार

जल क्रांति अभियान के अग्रणी गांव बनेंगे प्रेरणाश्रोत : उमा भारती

नई दिल्ली। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने घोषणा की है कि जल संरक्षण के क्षेत्र में देश भर के अग्रणी गांवों को जल क्रांति अभियान के तहत प्रचारित किया जायेगा। सुश्री भारती ने बुधवार को नई दिल्ली में जल क्रांति अभियान पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

सुश्री भारती ने कहा कि मंत्रालय के अधिकारियों एवं गैर सरकारी संगठनों की एक समिति देश भर के ऐसे गांवों की पहचान करेगी। इसके बाद इन गांवों में हुए उल्लेखनीय कार्यों से देश के अन्य गांवों के लोगों को भी रूबरू कराया जायेगा।

सुश्री भारती ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर गांवों और शहरों में जल संरक्षण की अलख जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहरों के प्रदूषित जल का शुद्धिकरण कर किस प्रकार बेहतर इस्तेमाल किया जाये, इसके बारे में भी विचार किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल क्रांति अभियान एवं जल उपभोक्ता संगठनों में महिलाओं की भागीदारी बढाए जाने की भी जरूरत है।

सभी की भागीदारी सुदृढ़ करना है लक्ष्य :
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने देशभर में एक समग्र एकीकृत दृष्टिकोण के माध्यम से जन आंदोलन द्वारा जल संरक्षण और प्रबंधन को संघटित करने के लिए 05 जून, 2015 को जल क्रांति अभियान का शुभारंभ किया था। जल क्रांति अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘सहभागी सिंचाई प्रबंधन के लिए पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय इकाइयों सहित जमीनी स्तर पर सभी हितधारकों की भागीदारी को सुदृढ़ करना है।

Key Words : New Delhi, Water Revolution campaign, Workshop, Village,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button