उत्तराखंड

किमाड़ी में बोलेरो पर गिरा बोल्डर, तीन की मौत

देहरादून। देहरादून-मसूरी बाईपास मार्ग पर स्थित किमाड़ी गांव के निकट पहाड़ी से लुढ़ककर आया बोल्डर एक बोलेरो वाहन पर आ गिरा, जिससे वाहन में सवार चार लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए दून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6.00 बजे दून-मसूरी बाईपास मार्ग पर बारिष के चलते पहाड़ी से लुढ़ककर आया एक भारी बोल्डर बोलेरो पिकअप संख्या यूके 07 सीबी 1649 पर आ गिरा जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में किमाड़ी रिखोली गांव के चार लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मनोज पुण्डीर (35), विक्की पुण्डीर (26), सुरेश पुण्डीर (36) शामिल हैं। जबकि वाहन में सवार सुखपाल पुण्डीर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और मसूरी के विधायक गणेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे और 108 की मदद से घायल को इलाज के लिए दून के मैक्स अस्पताल भेजा गया। विधायक जोशी ने तीनों मृतकों के परिजनों से भेंट कर हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया है।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Kimari Village, Bolero Exident

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button