उत्तराखंड

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में दून के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून/डीबीएल ब्यूरो। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 10 निर्दोष लोगों के सामूहिक हत्याकाण्ड के पीडित परिवारों से मुलाकात करने जा रही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार के सत्ता में आने के उपरान्त लगातार विपक्षी पार्टी के नेताओं के उत्पीड़न की घटनायें बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न एवं हर मामले का राजनीतिकरण कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने का काम करती आ रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है तथा सोनभद्र मे हुई सामूहिक हत्याकण्ड की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सामूहिक हत्याकाण्ड में मारे गये लोगों के परिजनों को सांत्वना देने जा रही कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को केन्द्र सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गिरफ्तार कराया जाना इसका एक ताजा उदाहरण है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, डाॅ0 संजय पालीवाल, अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य समन्वयक राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चैधरी, प्रभुलाल बहुगुणा आदि ने भी अपनी बात रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button