उत्तराखंड

अलकनंदा में गिरी बुलेरो, दो की मौत

रुद्रप्रयाग। जिले के जवाड़ी बाईपास पर एक बुलेरो वाहन अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन में नौ लोग सवार बताये जा रहे हैं। वाहन से छिंटककर पहाड़ी पर अटके चार लोगों की शिनाख्त हो गई है, जबकि पांच लोग अभी भी लापता चल रहे हैं और दो लोगों की मृत्यु हो गई है। वाहन का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से अलकनंदा नदी में रेस्क्यू अभियान जारी है।

शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब तिलवाड़ा से एक बुलेरो वाहन सवारियों को भरकर रुद्रप्रयाग के लिए निकला। इस दौरान जवाड़ी बाईपास राजमार्ग पर वन विभाग कार्यालय के निकट वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। बताया जा रहा है कि वाहन में नौ लोग सवार थे, जिनमें से चार लोग वाहन के नदी में गिरते समय पहाड़ी पर अटक गये। सभी घायलों को स्थानीय युवाओं, सेना के जवान, पुलिस एवं एसडीआरएफ की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। आपातकालीन सेवा 108 के जरिये सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां एक घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेस चिकित्सालय रेफर किया गया। इनमें भी एक व्यक्ति ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी दरवान सिंह पंवार ने बताया कि वाहन में नौ लोग सवार बताये जा रहे हैं। चार लोग वाहन से छिंटक गये थे। दो व्यक्तियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है, जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि वाहन एवं वाहन में सवार अन्य लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Key Words : Uttarakhand, Rudraprayag, Bolaro, Alaknanda, 2 Die

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button