उत्तराखंड
एनडीटीवी के संस्थापक पर सीबीआई रेड निंदनीय : हरीश

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एनडीटीवी के संस्थापक के आवास सीबीआई के छापों पर अपनी प्रतिक्रिया में इसे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बताया है। उन्होंने भाजपा की कार्यशैली की निंदा करते हुए कहा कि देश की जनता को भाजपा जो कहेगी या दिखाना व पढ़ाना चाहेगी वह सब देश की मजबूरी हो जायेगी।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि लोकतंत्र की मूल भावना जिसमें असहमति और आलोचनाओं को साथ लेकर चलना ही एक मात्र मार्ग होता है। लोकतंत्र की भावना के ऊपर भी यह एक हमला है। लगता यह है कि सत्ता को चिर स्थायी मानकर लोकतंत्र की मूल भावना पर चोट की जा रही है। यह उन तमाम लोगों के लिए बड़ी चेतावनी है जो एक स्वस्थ्य लोकतंत्र के रूप में भारत को मजबूत देखना चाहते हैं। इस छापे में छुपे संदेश को समझना होगा।
पूर्व सीएम ने अपने बयान में भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा उनके कार्यकाल की विभिन्न योजनाओं को रद्द करने की घोषणा पर भी अपने प्रतिवाद में भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने प्रदेश के भाजपा मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को योजनाओं की उपयोगिता व आवश्यकता पर खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मेरे से बैर-भाव का खामयाजा जनता पर डालना उचित नहीं है।
Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Ndtv, Cbi, Harish Rawat