उत्तराखंड

चमोली एवं उत्तरकाशी जिले को मिलीं दो एम्बुलेंस

डीबीएल संवाददाता / देहरादून

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एन.एच.आई.डी.सी.एल.) की ओर से जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंस भेंट की गईं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को एम्बुलेंसों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंसों में आकस्मिक उपचार की व्यवस्थाओं के लिए एन.एच.आई.डी.सी.एल. के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी की जनता को समर्पित ये एम्बुलेंस इन क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित उपचार प्रदान करने में मददगार होगी।

इस मौके पर अधिशासी निदेशक एन.एच.आई.डी.सी.एल., कर्नल (से.नि.) सन्दीप सुधेरा, महाप्रबन्धक ले. कर्नल वरुण वाजपेई, विनोद पैन्यूली, वी.एस. खेरा, सीएमओ चमोली उमा रावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button