राष्ट्रीय

“चिपको आंदोलन” : 45वीं वर्षगाँठ पर गूगल ने जारी किया डूडल

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने “चिपको आंदोलन” की 45वीं वर्षगाँठ पर गूगल द्वारा जारी डूडल के माध्यम से चिपको आंदोलन के प्रति सम्मान व्यक्त करने पर आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के रैणी गाँव की गौरा देवी सहित अन्य महिलाओं ने इस आंदोलन की शुरूआत की। ये महिलाएँ पेड़ों को बचाने के लिए उनसे लिपट गयीं थीं। इस आंदोलन की सफलता के बाद यह आन्दोलन अन्य राज्यों में भी फैला और वहां भी इसे सफलता प्राप्त हुयी।

उन्होंने कहा कि चिपको आन्दोलन वृक्षों की रक्षा हेतु चलाए गए एक अभियान से शुरू हुआ था, जो आगे चलकर पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ शांत अहिंसक जनआंदोलन बना। यह आंदोलन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button