उत्तराखंड

सीएम ने रेडक्राॅस की सेवाओं को सराहा

डीबीएल संवाददाता / देहरादून

प्रदेश में बीते दिनों देवी आपदा से पीड़ितों की मदद के लिये इंडियन रेड क्रास सोसाइटी की ओर से हर संभव मदद की गई। शनिवार को इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। विशेषकर नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर जनपद के आपदा प्रभावितों को बड़ी संख्या में कम्बल, किचन सेट, मच्छर दानी, टेन्ट तथा आवश्यक दवाइयां आदि प्रदान की गईं।

रेडक्रास सोसाइटी की ओर से प्रदान की गई सामग्री सम्बन्धित जनपदों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने रेडक्रास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पीड़ितों की मदद करना सबसे बड़ी मानव सेवा है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा रेड क्रास सोसाइटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button