उत्तराखंड

भूस्खलन से चकराता कालसी मार्ग फिर बंद, जजरेड़ बैंड पर फंसे सैकड़ों यात्री

साहिया। विकास नगर से चकराता, त्यूणी जाने वाले मोटर मार्ग पर एक बार फिर से हुए भूस्खलन के चलते मार्ग पर आनेजाने वाले सैकड़ों यात्री जजरेड़ मोड़ पर फंसे हुए हैं। लोनिवि और प्रशासनिक अमला मलवा हटाने में जुटा है, लेकिन भूस्खलन के न रुकने से मुसीबत बरकरार है।

लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते पूरे जौनसार बाबर क्षेत्र में परेशानियां बढ़ गई हैं। इस क्षेत्र की लाइफ लाइन कहे जाने वाले कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन होने के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। कालसी तहसील के तहत आने वाला जजरेड़ मोड़ पर देर रात बारिश के कारण पहाड़ी से गिर रहा मलवा रूकने का नाम नहीं ले रहा है, जिस कारण मार्ग को सुचारू बनाने में लोनिवि कर्मियों को भारी परेशानी हो रही है। मार्ग बंद होने से दोनों और वाहनों की कई किमी लंबी कतारे लगी हुई हंै और सैकड़ों यात्री मार्ग खुलने के इंतजार में है। भूस्खलन से बड़े पत्थर भी मार्ग पर गिर रहे हैं जिससे यहाँ जान माल का खतरा भी बना हुआ है।

तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह भूस्खलन के चलते रास्ते इस समय जानलेवा बने हुए हैं। जजरेड मार्ग अभी बंद है जिसे जल्द खोल दिया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि जिन मार्गों पर भूस्खलन के चलते खतरा बना हुआ है यात्री उन मार्गाें पर जाने से बचें और बारिश रुकने तक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Key Words : Uttarakhand, Sahiya, landslide, Jajred band, Chakrata kalasi Road

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button