उत्तराखंड

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री दवे के निधन पर सीएम रावत ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया है। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति एवं दुखः की इस घडी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि दवे एक समर्पित जन सेवक के रूप में याद किये जायेंगे। वह पर्यावरण सरंक्षण हेतु अत्यन्त उत्साही एवं समर्पित थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनैतिक दोनों ही रूपों में राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुयी है।
माधव के निधन पर उनकों श्रद्धांजली देते हुए उनके सम्मान में गुरूवार को राज्य मुख्यालय पर, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां ध्वज को आधा झुका रखने का निर्णय लिया गया है।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM Condoles, death, Central Environment Minister

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button