राजनीतिक

जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल में विकास कार्य होंगे तेज : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मनोनीत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सर्वांगीण विकास की दिशा में तेजी से कदम बढ़ायेगा। जयराम ठाकुर को कर्मठ युवा नेता बताते हुए उन्हांने कहा कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के आपसी सम्बंधो में भी और अधिक मजबूती आयेगी।

जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बीते पांच दिन से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की जगह केंद्र ने पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को तरजीह दी। धूमल की हार के बाद क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जयराम ठाकुर पहली पसंद थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM, Himachal pradesh, New CM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button