क्राइम

साइबर क्राइम : विकासनगर में सैन्य कर्मी के खाते उड़ाए एक लाख दस हजार

विकासनगर। विकासनगर में सैन्य कर्मी के खाते से एटीएम हैक कर किसी ने 1 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में सैन्य कर्मी की पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंजू राणा, लाइन जीवनगढ़ थाना विकासनगर में रहती हैं। उनके पति धर्मपाल सिंह राणा असम में तैनात हैं। दोनों का विकासनगर स्थित एसबीआई बैंक में संयुक्त खाता है। खाते में ही धर्मपाल की तनख्वाह भी आती है। दोनों के पास खाते के अलग-अलग एटीएम भी हैं। पीड़िता अंजू ने बताया कि किसी ने बीती छह और सात अक्टूबर को खाते को हैक कर एक लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें अंदेशा हुआ कि पैसा उनके पति ने विड्रॉल किए हैं। जब उन्होंने फोन पर पति से संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते से किसी और ने रकम निकाली है। पैसे मुंबई स्थित एक एटीएम से विड्रॉल किए गए।

पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Vikasnagar, Cybercrime  Military personnel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button