उत्तराखंड

डीएवी में अध्यक्ष पद पर 12वीं बार अभाविप का कब्जा-महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप आर्यन ग्रुप ने मारी बाजी

देहरादून। देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में इस साल मतदान के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। छह वर्षों में इस साल कॉलेज में रिकॉर्ड 55.59 प्रतिशत मतदान तो हुआ ही साथ में रविवार को आए चुनाव परिणाम में एबीवीपी ने लगातार 12वीं बार भगवा लहराकर भी रिकॉर्ड बना दिया। वहीं महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप ने बाजी मारी।

डीएवी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट ने 591 वोट से जीत हासिल की। मतगणना को लेकर सुबह से ही डीएवी में छात्रों का जमावड़ा लगा रहा।

डीएवी पीजी कॉलेज में गत दिवस शनिवार को छात्रसंघ चुनाव का मतदान हुआ था, मतगणना रविवार को हुई। इस साल कॉलेज में मतदान का रिकॉर्ड बना तो कई छात्र नेता इसे बदलाव के तौर पर देख रहे हैं। एक ओर एबीवीपी को लगातार 12वीं जीत का भरोसा है। दूसरी ओर, इस साल एनएसयूआई ने चुनाव मजबूती से लड़ा, जिससे संगठन बड़े बदलाव को लेकर आश्वास्त नजर आ रहा है। रविवार को सुबह 9.30 बजे से मतगणना शुरू हुई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button