क्राइम

फतेपर्वत व जखोल में 75 हेक्टेयर पोस्त की फसल को नष्ट किया

पुरोला। नॉरकोटिक्स और राजस्व विभाग की टीम ने फतेपर्वत और हिमाचल प्रदेश से लगे चांगसील, सेवा, बरी, मसरी और भीतरी में सघन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों की 75 हेक्टेयर पोस्त की फसल को नष्ट किया। साथ ही ग्रामीणों को भविष्य में अफीम की फसल न बोने के लिए जागरुकता भी किया गया।

गुरूवार को नॉरकोटिक्स और राजस्व विभाग की टीम ने हिमाचल से लगे सूबे के सेवा, बरी, खन्यासणी, मसरी, भीतरी, पुजेली और चांगसील क्षेत्र के सेब के बगीचों में उगाई जा रही पोस्त की फसल को नष्ट किया। टीम ने फतेपर्वत के आधा दर्जन गांव में 40 हेक्टेयर और पंचगाई के ऊपरी क्षेत्र जखोल, बडासू पट्टी में 35 हेक्टेयर पोस्त की फसल को नष्ट किया।

उप जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया है कि नॉरकोटिक्स के अलावा कृषि, उद्यान सहित राजस्व पटवारियों की संयुक्त टीम क्षेत्र में अफीम की फसल नष्ट करने और जागरुकता अभियान में जुटी है।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Purola, Poppy Crop

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button