राष्ट्रीय

माता मंगला को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

डीबीएल संवाददाता/नई दिल्ली/देहरादून। समाजसेवी माताश्री मंगला को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के आशोका होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित समारोह में विश्व में महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही महिला शख्सियतों को अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

समाज सेवी माताश्री मंगला को सम्मानित करते हुए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि खुशी की बात है कि पूरी दुनिया में अपने संघर्षों के माध्यम से अनगिनत लोग का मार्गदर्शन करने वाली महिला शख्सियतें हमारे बीच मौजूद है। यह हम सब के प्रेरक भी की आप सब अपने-अपने माध्यम से दुनिया में दबे-कुचले लोगों और उन महिलाओं के हित के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने कहा कि माता मंगला एवं भोले महाराज आज के समय में हम सब के प्रेरणास्रोत है। जिनके माध्यम देश के गरीब, दिव्यांग, अनाथ और विधवा महिलाओं का जीवन नयी दिशा की ओर बढ़ रहा है।

इस मौके पर हिन्दी कवि लेखक एवं गीतकार प्रसून जोशी से आरुषि पोखरियाल को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हम एक ऐसी दुनिया में काम करते हैं। जहां हम हर पल नए-नए चरित्र गढ़ते हैं और यह चरित्र हम सब के बीच के ही होते हैं। आज की पर्दे की महिला बहुत शसख्त है। उसके संघर्ष और आगे बढ़ने की क्षमता बहुत परिपक्व है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित समाजसेवी माता मंगला ने इस पर मौजूद सभी विशिष्ट अतिथियों एवं कार्यक्रम की संयोजक आरुषि पोखरियाल का अभिवादन करते हुए कहा कि आज हम अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और सम्मान के लिए एक मंच पर आए है। मैं विश्व की सभी महिलाओं को एक मंच पर आने के आहवान के साथ अपनी बात शुरू करना चाहूंगी कि…हम सिर्फ किसी विशेष अवसर या किसी विशेष आयोजन पर ही महिलाओं के हितों की रक्षा की बात न कर हमेशा महिलाओं के हितों के लिए काम करते रहे और जो समाज में शोषित एवं पीड़ित हैं उनके साथ खड़े रहंे।

इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, अभिनेत्री व राजनेत्री किरन खेर, अभिनेत्री रविना टंडन, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, मुक्केबाज मैरी कॉम, एथलीट पीटी ऊषा, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button