उत्तराखंड

डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अनिल के रतूड़ी ने समस्त पुलिस अफसरों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

पुलिस महानिदेशक रतूड़ी ने पुलिस अफसरों एवं कार्मिकों से राष्ट्रीय एकता को कायम रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली के दौरान राष्ट्रीय एकता को कायम रखना बेहद महत्वपूर्ण एवं अहम् लक्ष्य है।

इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यव्यस्था अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेश, प्रशासन राम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यव्यस्था दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक पीएम संजय गुंज्याल, एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी जीएस मार्तोलिया, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थेे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button