राजनीतिक

भाजपा सरकार की कार्यशैली के खिलाफ विकासनगर में कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों का प्रदर्शन

विकासनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यशैली के खिलाफ विकासनगर तहसील में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जन हस्तक्षेप कार्यक्रम के तहत कंटर बजाकर जनता के विकास कार्यों को करने में सरकार के नाकारा होने का आरोप लगाया।

गुरूवार को विकासनगर में कांग्रेसियों ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर हिंसा और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कंटर बजाओ अभियान चलाया। कांग्रेसियों ने सरकार को चेताने के लिए जन हस्तक्षेप अभियान के तहत यह शुरूआत की। कहने को तो ये प्रदर्शन जनता का था लेकिन एक ही बैनर के नीचे कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कम्युनिस्ट नेताओं का आना लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर देश और प्रदेश के सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप लगाया। उपाध्याय ने कहा की भाजपा धर्म की राजनीति कर लोगो को आपस में लड़ा रही है। उन्होंने सरकार से मांग करी कि सरकार गरीबों और मजदूरों को उनका हक दे ।

प्रदर्शन में कांग्रेस से संजय जैन, सीपीआई से समर भंडारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस यामीन अंसारी, सीपीआई (एम) बच्ची राम कौंसवाल, समाजवादी पार्टी से डॉ. एसएन सचान व केके गौतम आदि सहित पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल थे।

key Words : Uttarakhand, Dehradun, Vikasnagar, Demonstration, Congress,  other Political Pparties

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button