अपना दून

रुद्रप्रयाग में आठ माह से नहीं मिला मनरेगा कर्मियों को वेतन

रुद्रप्रयाग। विगत आठ माह से मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए ब्लाॅक मुख्यालय पर धरना दिया। मनरेगा कर्मियों ने एक सप्ताह में मानदेय न मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

मार्च 2017 से मानदेय न मिलने से आक्रोशित मनरेगा कर्मियों का आज सब्र का बांध टूट गया। संगठन के जिलाध्यक्ष दलीप कुमार के नेतृत्व में उन्होंने काय्र बहिष्कार करते हुए अगस्त्यमुनि ब्लाॅक मुख्यालय पर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए मनरेगा संगठन के जिलाध्यक्ष दलीप कुमार ने कहा कि मनरेगा के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रशासनिक मद से सर्वप्रथम कार्यरत कार्मिकों के मानदेय का भुगतान करना होता है। जनपद में वित्तीय वर्ष 2017-18 में मनरेगा योजनान्तर्गत 16 करोड़ 16 लाख रू0 व्यय किया जा चुका है, लेकिन मानदेय के भुगतान न कर अन्य मदों में प्रशासनिक मद की धनराशि को व्यय कर दिया गया है, जिससे मनरेगा कर्मियों के सम्मुख गम्भीर आर्थिक संकट आ गया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अन्दर अगर मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो मनरेगा कार्मिक जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।सभा का संचालन संगठन के महामंत्री राहुल बैरवाण ने किया। इस अवसर पर उत्तम सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, ताजवर, सुभाषिनी तिवारी सहित समस्त मनरेगा कर्मी मौजूद थे।

Key Words : Uttarakhand, Rudraprayag, Mgnrega, Money 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button