उत्तराखंड

गंगनानी के निकट यमुना में मिला अधेड़ महिला का शव

शान्ति टम्टा
बड़कोट। गंगनानी में यमुना नदी में एक अधेड़ महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शव को नदी से निकाला। पुलिस की तहकीकात में मृतक महिला बड़कोट विकास खण्ड स्थित ठकराल पट्टी के घटाल गांव की निवासी बताई गई है।

शुक्रवार को गंगनानी क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक अधेड़ महिला के शव को नदी के बहाव के बीच पत्थरों में फंसा देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला और जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम विजल देई पत्नी स्व. मनीष चंद और वह बड़कोट विकास खण्ड स्थित ठकराल पट्टी के घटाल गांव की निवासी बताई गई है। मृतका की उम्र करीब 50 साल है और इस बात की आशंका जताई जा रही है कि नदी में पैर फिसलने के कारण महिला नदी में बह गई और उनकी मौत हो गई।

Key Words : Uttrakashi, Barkot, Ganganani, Yamuna River,  Ded body

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button