उत्तराखंड

यमुनाघाटी के डबरकोट मोटर मार्ग पर भूस्खलन-यात्रियों को पैदल करनी पड़ रही आवाजाही

कुलदीप शाह
बड़कोट/उत्तरकाशी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार यमुनाघाटी में शुक्रवार देर रात से बारिश जारी है। लगातार बारिश से क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के कारण कई मोटर मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया है। यमुनोत्री नेशनल हाईवे 94 के डबरकोट में मोटर मार्ग देर सांय तक बाधित रहा। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से पैदल आवाजाही करने के निर्देश जारी किए हैं।

यमुनाघाटी में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी तीर्थ यात्रा पर आए यात्रियों को हो रही है। डबरकोट मोटर मार्ग बाधित होने के कारण दर्जनों श्रद्वालुओं को स्यानाचट्टी में रोक दिया गया। डबरकोट में पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है जिससे मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टे भारी बारीश होने की चेतावनी जारी की है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम सर्द हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने त्रिखली होते हुए पैदल मार्ग से यात्रा सुचारू रखने के निर्देश दिये हुए है। यमुनोत्री क्षेत्र में यात्रियों को पैदल ही आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button