उत्तराखंड

प्रशंसनीय : रैणी आपदा में बेघर हुई सोणी देवी के लिए ग्राफिक एरा ने बनवाया नया घर

डीबीएल संवाददाता/ गोपेश्वर

चमोली-गोपेश्वर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा पासवान के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गोपेश्वर में प्रतिभाग किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जीत की बधाई देते हुए नगर पालिका के विकास कार्यो को आगे बढाने के लिए शुभाकामनाएं दी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रैणी आपदा में बेघर हुई वृद्वा सोणी देवी को ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इन्सीट्यूट की ओर से बनवाए गए नए घर की चाबी सौंपी।

जोशीमठ क्षेत्र के रैंणी गांव में फरवरी 2021 की आपदा में सोणी देवी का घर जमींदोज हो गया था। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इन्सीट्यूट के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने सोणी देवी के लिए आसपास सुरक्षित इलाके में घर बनाने का निर्णय लिया था। सोणी देवी को मेरग गांव में नया घर बनवाया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें नए घर की चाभी सौंपी। नया घर मिलने पर सोणी देवी ने मुख्यमंत्री एवं ग्राफिक ऐरा गु्रप का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button