उत्तराखंड

शारदा नदी में नहाने गया किशोर डूबा

डीबीएल संवाददाता

टनकपुर। शारदा नदी में नहाने गया एक किशोर पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। पुलिस और स्थानीय लोग किशोर की तलाश में जुटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4.00 बजे टनकपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर दो मस्जिद एरिया निवासी जावेद उर्फ मुन्नू (16) पुत्र अख्तर अपने दोस्तों के साथ शारदा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान जावेद नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसके दोस्तों का शोर सुनकर कुछ स्थानीय लोग भी मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक किशोर नदी में समा गया।

घटना की सूचना पर सीओ राजन सिंह रौतेला और कोतवाल अरुण वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के जवानों ने स्थानीय तैराकों के साथ किशोर की खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस का कहना है कि खोजबीन अभी जारी रहेगी। वहीं घटना की जानकारी से किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Key Words : Uttarakhand, Tanakpur, Sharda River, Teen Drowned

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button