अपना दून

हरेला पर्व : पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को साकार बनायें – मुंडेपी

डीबीएल संवाददाता
देहरादून। हरेला पर्व के मौके पर समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ‘सक्षम’ देहरादून महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र मुंडेपी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को साकार बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते सामूहिक रूप से इस मुहिम में जुड़ना संभव नहीं है लेकिन हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र से एक पौधा जरूर रोपे।
सक्षम देहरादून महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र मुंडेपी ने सभी कार्यकर्ताओं से हरियाली पर्व हरेला के लक्ष्य को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिगड़ते स्वरूप को बचाने के लिए सभी लोगों को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के स्वरूप में कार्य करना होगा। कोरोना महामारी के इस समय में सामूहिक रूप से पौधा रोपण का कार्य संभव नहीं है इस लिए हर कार्यकर्ता अपने आसपास के क्षेत्र में कोरोना बीमारी से बचाव के नियमों का पालन करते हुए कम से कम एक पौधा जरूर रोपे।
मुंडेपी ने कार्यकर्ताओं से पौधरोपण करते हुए स्वयं का फोटोग्राफ मोबाइल/व्हाट्सएप नं0 9411786946 पर प्रेषित करने का भी अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button