उत्तराखंड

सीएम ने लॉंच किया कांवड़ ऐप

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जनता दर्शन हॉल मुख्यमंत्री आवास में कांवड़ ऐप हर शिव शंकर लॉन्च किया। यह ऐप कॉमन यात्रियों को उनकी यात्रा संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे यातायात सेवा, रुकने की व्यवस्था, मौसम की जानकारी, यात्रा मार्ग, आपातकाल नंबर, लैंडस्लाइड, भारी वर्षा की स्थिति, रूट डायवर्जन देगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखंड में प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में देश-विदेश से कावड़ यात्री आते हैं। हमें आशा है कि इस पहल से उनकी यात्रा सुविधाजनक संपन्न होगी।

अंशुमान और शिवानी द्वारा डेवलप किया गया यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप में छह मुख्य फीचर रेन बसेरा, मेडिकल फैसिलिटी, पब्लिक टॉयलेट्स, फूड कैब, इमरजेंसी, लॉस्ट एंड फाउंड तथा रूट इनफार्मेशन उपलब्ध है। ऐप पंतजली द्वारा स्पॉन्सर्ड किया गया है। विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा इसका विजन तथा कांसेप्ट तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान भी यात्रियों की सुविधाओं के लिए इस प्रकार का ऐप डेवलप करवाया जाएगा।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM, Cavar App

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button