उत्तराखंड
बद्रीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में भूस्खलन से लगा जाम
डीबीएल संवाद सूत्र
बद्रीनाथ मार्ग पर तोताघाटी में पहाड़ से खिसकी चट्टान से सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को बद्रीनाथ मार्ग पर तोताघाटी में अचानक ही पहाड़ी से भूस्खलन होने लगा जिससे मार्ग पर यातायात एकदम ठप्प हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी मिली है।