उत्तराखंड

बारिश का कहर : केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन – कई स्थानों पर फंसे तीर्थयात्री

रुद्रप्रयाग। मंगलार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग जिले में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। केदारनाथ हाईवे पर बुधवार को जगह-जगह भूस्खलन होता रहा जिसके चलते केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ ही केदारघाटी की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश ने केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ ही आम जनता की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। बुधवार सुबह हुई बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा, गबनी गांव और डोलिया देवी में घंटों तक बंद रहा। जिस कारण यात्री और केदारघाटी की जनता हाईवे पर घंटों तक फंसी रही। फाटा के निकट डोलिया देवी में बुधवार सुबह को भारी मलबा आ गया। जिसे साफ करने में घंटों लग गये। डोलिया देवी में मलबा आने के कारण केदारनाथ जाने वाले यात्री और केदारनाथ से वापस आने वाले यात्रियों के साथ ही केदारघाटी की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बुधवार को दोपहर के समय केदारनाथ हाईवे गबनी गांव के निकट बंद हो गया। यहां पर भी घंटों तक जाम लगा रहा। जबकि बांसवाड़ा में हाईवे पर सांय के समय मलबा आ गया। बांसबावाड़ा में दो घंटों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। हालांकि मौसम साफ होने के बाद भी बांसबाड़ा में चटटान टूटने से भारी मलबा आ गया। यात्री और आम जनता घंटों तक हाईवे खुलने का इंतजार करती रही, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने के कारण हाईवे को खोलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button