उत्तराखंड

चमोली के पोखरी में सवारियों से भरी मैक्स खाई में गिरी, 4 की मौत

गोपेश्वर। चमोली जिले के पोखरी में सवारियों से भरी मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों के मौत की सूचना है। जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोखरी-गुनियाला मार्ग पर हरिशंकर गांव के समीप एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा करीब डेढ़ बजे हुआ। पुलिस और एसडीआएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलां को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर पोखरी-हरिशंकर मार्ग पर मैक्स वाहन संख्या यूके 11 टीएम 2111 अनियंत्रित होकर गनियाला गांव के पास खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस फोर्स और 108 ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गई। सभी घायलों सीएचसी पोखरी में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में सावर सिंह (60) ग्राम मज्याड़ी, हरि सिंह (77) ग्राम जौरासी, अषाड़ी देवी (63) ग्राम सेम-कर्णप्रयाग, धूम सिंह (58) ग्राम धूका सौड़ है। वहीं घायलों में उर्मिला देवी (29) पत्नी दिनेश सिंह ग्राम मज्याड़ी, प्रिंस (3) पुत्र दिनेश सिंह, बशि देवी (30) पत्नी जीत सिंह ग्राम मज्याड़ी, चालक बसुदेव प्रसाद मलेठा (56) पुत्र भोलादत्त ग्राम हरिशंकर, हीमा देवी (24) पत्नी मनोज सिंह ग्राम नौली, खुशी (12) पुत्री नागेन्द्र सिंह ग्राम थपलगांव, विक्रम सिंह (41) पुत्र मदन सिंह ग्राम पाटी शामिल बताये गए हैं।

Key Words : Uttarakhand, Chamoli, Gopeshwar, Max Exident, Four dead

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button