उत्तराखंड

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने बच्चों के साथ मनाया फूल देई पर्व

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय संस्कृति की त्रिवेणी फूल-फूल माई/फूल देई त्यौहार बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने प्रकृति के इस त्यौहार की बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व उत्तराखण्ड की संस्कृति को उजागर करता है। फूलदेई उत्तराखण्ड की प्राचीन परम्परा है। नव वर्ष के आगमन पर बच्चे घरों में जाकर पुष्पदान करते है और बड़ों का आशीर्वाद लेते है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्यौहार को संजोए रखने के लिये सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। फूलदेई का त्यौहार सुख शांति की कामना का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों को फूलदेई त्यौहार की शुभकानाएं एवं बधाई दी है।

अब सचिवालय/विधान सभा में प्रवेश के लिए ई-गेट पास सिस्टम :

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में सचिवालय/विधान सभा में प्रवेश हेतु आगन्तुकों के लिए ई-गेट पास सिस्टम का शुभारम्भ किया। सचिवालय/विधान सभा में वर्तमान पास व्यवस्था के साथ-साथ ई-पास व्यवस्था लागू की गयी है। यह स्वचालित व्यवस्था है। आगन्तुकों, कर्मचारियों तथा कार के लिए किसी भी स्थान तथा किसी भी समय गेट पास बनाया जा सकता है। ई-पास व्यवस्था हेतु पूर्व-पंजीकरण करवाया जा सकता है। इससे बाहर से आने वाले आगन्तुकों की पहचान आसानी से हो सकेगी। इससे गेट पास में शुद्धता, ज्यादा साफ फोटाग्राफ तथा एम. आई.एसरिर्कोडिग सुनिश्चित होगी।

ई-पास व्यवस्था हेतु आगन्तुक अपने तथा अपने वाहन के लिए सम्बन्धित अधिकारी से निर्धारित तिथि पर मिलने के लिए गेट पास हेतु मळंजमचें.नाण्पद पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Key Words : Uttrakhand, Dehradun, CM, Phul Dei parva, Children

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button