राजनीतिक

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर पछवादून में हुआ जोरदार स्वागत

विकासनगर। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर का पहली बार पछवादून के आगमन पर भाजपाइयों ने सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर व विकासनगर में जोरदार स्वागत किया। शमशेर ने विकासनगर में जनसभा को संबोधित भी किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष को माला पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही।

सोमवार को सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुंडीर ने कहा कि अब भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे अपने अंदर किसी भी तरह की भ्रांति पैदा न करें कि संगठन में उनको वह सम्मान नहीं दिया जाता जिसकी वे उम्मीद रखते हैं। संगठन में कोई छोटा बड़ा नहीं है सभी को एक नजर से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि विधायक, मंडल अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ऋषिकेश से लेकर चकराता तक इस जिले को आगे बढ़ाया जाएगा। एक समिति का गठन किया जाएगा जिसमें हर जाति, हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे अनुशासन में ही रहकर कार्य करें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सरकार का मकसद है कि समाज के पिछड़े और शोषित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

सम्मेलन में पूर्व जिला महामंत्रा यशपाल नेगी, मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव फरस्वान, विजय महर, पालिकाध्यक्ष हरफूल चंद महावर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा तोमर, बीना डोभाल, भाजपा वरिष्ठ नेता विपुल अग्रवाल, मौ. आरिफ, सभासद सचिन बंसल, दीपक रोहिला, धमेंद्र ठाकुर, मंजू नेगी, अशोक चंडोक, सूरत सिंह नेगी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Key Words : Uttarakhand, Vikasnagar, Pachwadoon, District President, warm welcome,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button