अपना दून

दशहरे के मौके पर दून के परेड ग्राउंड में इस बार होगा 20 हाथों वाला रावण

देहरादून। दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के तत्वावधान में 70वां दशहरा महोत्सव 30 सितम्बर को परेड ग्राउंड में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस बार दशहरे के आयोजन में 20 हाथों वाला रावण व तोंदवाला कुम्भकरण विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

सुभाष रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से रूबरू होते हुए दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के संरक्षक हरीश विरमानी ने कहा कि आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार दशहरे मेले का विशेष आकर्षण 20 हाथों वाला रावण, तोंदवाला कुंभकरण रहेगा। इस बार तीन मंजिल लंका बनाई गई है और रावण दहन के बाद आतिशबाजी का विशेष प्रदर्शन किया जायेगा। सभी पुतलों को सनातन धर्म बन्नू इंटर कालेज में तैयार किया जा रहा है।

दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने कहा है कि हर वर्ष कुछ न कुछ नया प्रयोग किया जाता है और दशहरा महोत्सव को यादगार बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार दशहरे के मौके पर शाम छह बजकर पांच मिनट पर रावण का दहन किया जायेगा।

वार्ता के दौरान योगराज नकारा, रमेश, पंकज कालरा, मनीष गेरा, एन के दत्ता, भारत आहूजा, सुरेश ग्रोवर, हरीश नारंग, संजीव विज, विजय सिंदूरिया, तिलक चांदना, ईशांत शर्मा, हरीश डोरा, तरनदेव सिंह मन्नी, आशीष नागरथ, मुकेश शर्मा, महेश जायसवाल, हरीश आहूजा, सतीश कपूर, चंदन हुआ आदि मौजूद थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Dussehra, Parade Ground, 20-Hand Ravana

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button