उत्तराखंड

डॉ. निशंक खाद्य निगम राज्य सलाहकार समिति के अध्यक्ष नियुक्त

देहरादून। लोक सभा संसदीय आश्वासन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को भारतीय खाद्य निगम के राज्य सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में पूरे उत्तराखंड से पाँच सदस्य नामित हैं। डॉ निशंक को यह जिम्मेदारी 28 दिसंबर 2017 को दी गयी थी। डॉ निशंक ने कृषि मंत्रालय भारत सरकार का आभार प्रकट करते हुए आशा जताई है कि उनके कार्यकाल में खाद्य निगम बेहतर कार्य कर पायेगा।

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि संसदीय समिति के अध्यक्ष के नाते उन्होंने कई बार खाद्य निगमों के अधिकारियों के साथ भण्डारण सुविधाओं को अधिक वैज्ञानिक उत्कृष्ट बनाने हेतु बैठक की थी, जिनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। खाद्य सुरक्षा में खाद्य निगम की भूमिका की चर्चा करते हुए डॉ. निशंक ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम विश्व की श्रेष्ठ भंडारण संस्थाओं मे शुमार है।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Food Corporation of State, DR. Nishank, Advisory Committee

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button