उत्तराखंड

पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार को चेताया

विकासनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पछवादून पहुंचने पर प्रीतम सिंह का प्रेमनगर, सुद्दोवाला, सेलाकुई, चानचक, खुशालपुर, लखनवाला, बैरागी वाला, हरबर्टपुर चौक, विकासनगर में भव्य स्वागत हुआ। प्रीतम ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले मोदी द्वारा जनता से किए गए वायदों को भी याद दिलाया।

नगरपालिका विकासनगर के टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करने हुए उन्होंने जन विरोधी निर्णयों पर भाजपा सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि इस पर कांग्रेस मौन नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट में ही राज्य खाद्य योजना के तहत चावल और गेहूं के दाम बढ़ाए जाने पर सरकार को खरी खरी सुनाई और कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब के पेट पर लात मारने का काम किया है। प्रदेश सरकार जनता के शराब विरोधी संघर्ष को दबा रही है। चारधाम यात्रा भगवान भरोसे चल रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहन तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। यही नहीं वर्तमान समय में हैली सेवाओं के टिकट ब्लैक तक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते अब तक 31 तीर्थ यात्रियों की जान जा चुकी है।

प्रीतम ने कहा कि कर्ज माफी के लिए किसान आंदोलन कर रहा हैं, इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार मौन है। देवभूमि में किसान आत्महत्या कर रहा है और प्रदेश सरकार 100 दिन पूरे होने पर जश्न मना रही हे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने में सपफल रहे तो 2022 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी तय है। इससे पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम ने सुद्दोवाला में जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

कार्यक्रम का संचालन सभासद शम्मी प्रकाश और पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने किया। इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्रा नवप्रभात, प्रदेश सचिव संजय किशोर, जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, लालचंद शर्मा, राजेश शाह, रविंद्र जैन, संजय जैन, कुंवर पाल सिंह, विजय सारस्वत, कुसुम कौशल, दिनेश कुमार, इसबदीन, अजमेर राठौर, उम्मेद सिंह, विजय सास्वत, जितेंद्र रावत, बॉबी नौटियाल, हिमकर गुप्ता, अजय सिंह, किशन लाल शर्मा, जैद रपफी अंसारी, गुलफाम जान, तौफीक खान, मौ. असलम, कृष्ण प्रसाद शर्मा, गिरीश पुनेड़ा आदि मौजूद रहे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Vikasnagar, PCC Chairman, BJP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button