राष्ट्रीय
रावत ने की एनडी तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

नई दिल्ली/देहरादून। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का हालचाल जानने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एनडी तिवारी की पत्नी उज्जवला और बेटे शेखर तिवारी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की। डाॅक्टरों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि बीती 20 सितंबर को सुबह के वक्त अचानक एनडी तिवारी बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
एनडी तिवारी का हाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित अन्य अन्य राजनेता भी पहुंच रहे हैं।
Key Words : New Delhi, Uttarakhand, ND Tiwari, Harish Rawat, Max Hospital
Macrobid Buy Direct Free Shipping Truttlerouff cialis generic name couraw Priligy 30 O 60
https://vsdoxycyclinev.com/ – doxycycline 100mg for sale