संस्कृति एवं संभ्यता

राजपुर वूमेन्स क्लब ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

देहरादून। राजपुर वूमेन्स क्लब की ओर से चकराता रोड स्थित एक होटल में धूमधाम से तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी महिलाएं रंग बिरंगे परिधानों व आकर्षक अंदाज में नजर आईं। इस मौके पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। सभी प्रतिभागी महिलाओं को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए विभिन्न प्रकार के उपहार दिये गये। डीजे की धुन पर मधुर गानों व सजी धजी महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। परंपरागत गीतों पर झूलों के संग महिलाओं ने जमकर समां बांधा।

राजपुर क्लब के डायरेक्टर अमित त्यागी ने सभी महिलाओं को तीज महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए बहुत खास होता है जिसका वे बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस मौके पर नवदीप कौर, रश्मि त्यागी, सिमरन अयूबी, सिमरन शाह, चार्वी व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Key Words : Uttarakhand. Dehradun, Rajpur Womens Club, Teej Festival, celebration

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button