उत्तराखंड

एनयूजे जनपद देहरादून की नई कार्यकारिणी गठित – सुशील चमोली को जिलाध्यक्ष का पदभार

फोटो क्रमशः-:  जिलाध्यक्ष – सुशील चमोली एवं जिला महासचिव राजीव मैथ्यू

देहरादून। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) जनपद देहरादून शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यूनियन की चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी सदस्यों ने सुशील चमोली को जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। सुशील चमोली ने यूनियन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए एनयूजे के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पत्रकारों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। चुनाव कार्रवाही एनयूजे के प्रदेश महासचिव निशीथ सकलानी एवं चुनाव अधिकारी पंकज भार्गव की देखरेख में सम्पन्न हुई।

बुधवार को एनयूजे की देहरादून जिला इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर यूनियन की चुनाव कार्यवाही दून प्रैस क्लब के निकट स्थित एक रेस्तरां में सम्पन्न हुई। यूनियन के सदस्यों ने सुशील चमोली को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। यूनियन के जिला महासचिव पद के लिए राजीव मैथ्यू एवं उपाध्यक्ष पद के लिए टीना वैश्य और अनवर अली खान को सर्वसम्मति से चुना गया। सचिव पद के लिए दीपक गुसाईं एवं पंकज भण्डारी और यूनियन की कोषाध्यक्ष इन्दु ममगाईं चुनी गईं। प्रचार मंत्री के पद पर राकेश शर्मा और पंकज भार्गव के नाम पर सहमति जताई गई। संगठन मंत्री का पदभार सुरेन्द्र भट्ट और जितेन्द्र नरूला को सौंपा गया।

यूनियन के कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वसम्मति की सहमति से मदन उपाध्याय, निशीथ सकलानी, दीवान सिंह राणा, दीपाली कश्यप, राकेश कुमार भट्ट, अनिल सिंगारी, सुभाष कुमार, अशोक चौधरी, अरूण मौंगा, बीना उपाध्याय को शामिल किया गया है।

Key Words : Uttrakhand, Dehradun, NUJ, Election, Exicutive body

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button