उत्तराखंड

काठगोदाम पहुंचा कैलास मानसरोवर यात्रियों का पहला दल

हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा 2017 का पहला दल काठगोदाम पहुंच गया। सोमवार दोपहर बाद काठगोदाम पहुंचने पर पर यात्रियों का पारंपरिक कुमाऊंनी रीतिरिवाज के साथ स्वागत हुआ। पहले यात्री दल में 16 महिलाओं समेत 55 यात्री शामिल हैं। उत्तराखण्ड के देहरादून और रुद्रप्रयाग से दो यात्रियों को शामिल होने का मौका मिला मिला है। सबसे अधिक 11 यात्री राजधानी दिल्ली से हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से 9, गुजरात से 8, हरियाणा से 7, मध्य प्रदेश से 5, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश से तीन- तीन, हिमाचल प्रदेश से दो, असम, गोवा, पश्चिम बंगाल, राजस्व, तेलंगाना से एक-एक यात्री शामिल है।

केएमवीएन के एमडी धीरज गर्बयाल, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर डॉ जोगेंद्र सिंह रौतेला ने यात्रियों का स्वागत किया।एमडी गर्ब्याल ने बताया इस बार 18 यात्री दल मानसरोवर के दर्शनों को जाएंगे। यात्रा 8 सितंबर तक चलेगी।

key Words : Uttarakhand, Haldwani, kathgodam, Kailash mansarover yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button