राष्ट्रीय

पीएम ने कहा, उत्तराखंड के विकास को हर संभव मदद

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ उत्तराखंड के विकास से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड से जुड़े लंबित मामलों को लेकर एक मांग पत्र भी दिया। उन्होंने राज्य में लागू की गई योजनाओं और प्रगति की भी जानकारी दी। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। उन्हें उत्तराखंड की जनता की ओर से बधाई दी। उन्होंने उप राष्ट्रपति नायडू को एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Key Words : New Delhi, Uttarakhand, PM, CM, Meet, Development of State

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button