खेल

दिव्यांग खिलाड़ियों ने देश और प्रदेश को किया गौरवान्वित : पाण्डे

प्रोत्साहन : खेल मंत्री अरविंद पाण्डे ने रुद्रपुर में दिव्यांग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रुद्रपुर। युवा कल्याण सभागार में शनिवार को जिला पंचायत राज, खेल, युवा कल्याण एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने दिव्यांग खिलाडियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार खेल के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखण्ड की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढने का मौका मिल सके।

खेल मंत्री अरविंद पाण्डे ने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि खेल के क्षेत्र में दिव्यांग प्रतिभायों ने प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। प्रदेश के सभी खिलाड़ी इसी तरह खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। सम्मान कार्यक्रम में खेल मंत्री ने बैडमिंटन के क्षेत्र मे नेशनल गेम्स में सहभागिता करने पर बाजपुर के हरिपुरा हरसान की दिव्यांग खिलाड़ी निर्मला मेहता को एक लाख 80 हजार का चैक प्रदान कर पुरस्कृत किया।

पुरस्कार पाने के बाद निर्मला ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वह इस धनराशि से स्पोर्टस व्हील चेयर, पॉवर लिफ्टिग का सामान, नार्मल व्हील चेयर, बैडमिंटन किट एवं अन्य उपकरण खरीदेंगी, जिससे वह भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में और भी बेहद प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ी मनोज सरकार, शरद जोशी, हरीश चैधरी, नीलिमा राय व मनोज जोशी को भी बुके देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्धिकी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोनू चुघ ने किया।

Key Words : Uttarakhand, Rudrapur, Divyang Players, Sports Minister, Honors

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button