उत्तराखंड

यमुनोत्री को जनपद बनाये जाने की मांग: क्षे0प0स0 शान्ति टम्टा ने युवाओं से किया आह्वान

बड़कोट/उत्तरकाशी / डीबीएल संवाददाता

यमुनोत्री को जनपद बनाये जाने की क्षेत्रवासियों की मांग जोर पकड़ रही है। युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य शान्ति टम्टा ने यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति की मांग को समर्थन देते हुए धरना स्थल पर समिति के लोगों के बीच पहुंचकर युवाओं से क्षेत्र के विकास के लिए आंदोलन से जुड़ने की आह्वान किया है।

यमुनाघाटी में यमुनोत्री को पृथक जनपद बनाने को लेकर जनपद संघर्ष समिति के सदस्यों कीे 1 नवम्बर से भूख हड़ताल लगातार जारी है। समिति के पदाधिकारी बड़कोट से खरशाली तक पैदल यात्रा कर लोगों को साथ जोड़ने की मुहिम चला चुके हैं। शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य शान्ति टम्टा ने यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति को समर्थन देते हुए क्षेत्र के युवाओं संघर्ष समिति से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की बात भी कही।

इस मौके पर यमुनोत्री पृथक जनपद समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अबल चंद कुमाई एभरत सिंह चैहान एमहिपाल सिंह एशांति प्रसाद बेलवाल एदेवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button