उत्तराखंड

केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर बरसे समाजवादी

देहरादून। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जमकर कोसते हुए प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महितोष मैठाणी की अगुवाई में दून के गांधी पार्क के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। मैठाणी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी भाजपा शासित राज्य सरकारें प्रधानमंत्री मोदी के हाथ की कठपुतली बनकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि देश में असुरक्षा का माहौल है। प्रदेश और पूरे देशवासी महंगाई और भाजपा सरकारों के नवीन प्रयोगों से त्रस्त आ चुके हैं। धंधा चैपट होने से व्यापारी परेशान हैं। युवाओं केे रोजगार की संभावनाएं शून्य हो चुकी हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरहद पर सैनिक मारे जा रहे हैं। केंद्र सरकार को इन सब बातों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गये हैं। प्रदेशवासियों की स्थायी राजधानी की मांग को भी ठंडे बस्ते में पहुंचा दिया गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेत्रि हेमा बोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गौड़, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महासचिव दिगम्बर राणा, महानगर अध्यक्ष गौरव पांडे समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, samajwadi Partey, policies, Central and State Government

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button