उत्तराखंड

बड़कोट पहुंची जन चेतना अभियान यात्रा – स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

बड़कोट/उत्तरकाशी/डीबीएल संवाददाता।  जनपदों को अस्तित्व में लाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की चेतना अभियान यात्रा का मंगलवार बड़कोट पहुंच गई है। यहां स्थानीय लोगों सहित व्यापारियों ने जन चेतना यात्रा का स्वागत किया।

सोमवार को जन चेतना संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर पूर्व में घोषित पृथक चार जनपद यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत, डीडीहाट को जल्द अस्तित्व में लाने की स्वीकृति देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि सरकार इस मामले में गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने जनपदों के अस्तित्व में आने की आवश्यकता को माना। जिससे छोटी इकाई के गठन होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। जिसके बाद संघर्ष समिति की यात्रा उत्तरकाशी जिले के लिए रवाना हो गई। 

संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चारों जनपदों का अस्तित्व में आना नितांत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम लोगो की मांग चारों जनपदों का गठन जरूरी है। सरकार को इसमें जल्द निर्णय लेना होगा। प्रतिनिधि मंडल में विधायक केदार सिंह रावत, अब्बल चंद कुमाई, विशाल मणि रतूड़ी भरत सिंह चौहान सहित संघर्ष समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। पूर्व में घोषित पृथक जनपद संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई जन चेतना अभियान यात्रा देहरादून से बड़कोट पहुंची।

इस मौके पर अब्बल चंद कुमांई, भरत सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, बलबीर सिंह, शांति प्रसाद बेलवाल, महिपाल असवाल, मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button