उत्तराखंड

विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ग्रामीणों को कर रही जागरूक

घनश्याम मैंदोली / डीबीएल संवाददाता चमोली।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली गोपेश्वर के निर्देशानुसार पीएलवी तहसील नंदानगर घाट में घर घर जाकर विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी एवं सरकार के द्वारा आम नागरिकों को चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक कर रही है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार विधिक सेवा कह टीम घाट विकासखंड के गांवों में 13 नवंबर तक लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक कर रही है। इस दौरान वृद्ध, विधवा, विकलांग, निराश्रितों को मिलने वाली पेंशन के अलावा नशे के खिलाफ जागरूकता और अवैध तश्करी जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम की देवेश्वरी देवी विष्ट, सुखवीर सिंह रोतेला, पुष्पा देवी बनोली, संगीता देवी रोतेला आदि जागरूकता अभियान में अहम् भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button