अपना दून

सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर की मौत

देहरादून। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पुलिस महकमे के एक उप निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये, बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मामला सहसपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सहसपुर क्षेत्र के धर्मावाला चौकी में तैनात उप निरीक्षक विनय गुसाईं देर रात किसी जांच के सम्बंध में धर्मावाला से हरबर्टपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आसन नदी पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल विनय गुसाईं को तत्काल विकास नगर के लेहमन में अस्पताल उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेन्टर सिनर्जी अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विनय गुसाई वर्ष 2010 बैच के उप निरीक्षक थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Road Accident, Sub Inspector

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button