उत्तराखंड

नंदा देवी समिति कुरुड़ के अध्यक्ष चुने गए सुखबीर रौतेला

डीबीएल संवाददाता / चमोली

नंदादेवी लोकजात समिति कुरुड़ की बैठक में इस बार की लोकजात के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से सुखबीर रौतेला को अध्यक्ष चुना गया।

शुक्रवार को समिति की बैठक में कार्यकारिणी के नए चयनित पदाधिकारियों में कृपाल सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष श्याम सिंह रावत कोषाध्यक्ष हर्षबर्धन बिष्ट सचिव राजेन्द्र प्रसाद गौड़ सहसचिव संरक्षक बिक्रम सिंह बिष्ट संयोजक मंडल रेखा देवी भागवत सिंह बिष्ट सुरेंद्र सिंह बिष्ट गौरव फर्स्वाण मोहन सिंह नेगी गंभीर बिष्ट लक्ष्मण खत्री मकर सिंह बिष्ट कार्यकारिणी में माधो सिंह उमेश चंद्र रंजीत खत्री अनिल बिष्ट महिपाल सिंह रावत दीपक रतूड़ी सूरज पंवार दिनेश गौड़ अजित बिष्ट चंद्रमोहन नेगी तथा सोशल मीडिया मनोज बिष्ट मयंक गौड़ उमेश गौड़ अरविंद गौड़ सुरेंद्र सिंह को चयनित किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकरिणी की अगली बैठक 1 अगस्त को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुरुड़ रेखा देवी ने सभी का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button