उत्तराखंड

15 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री के कपाट

डीबीएल संवाददाता / उत्तरकाशी।

यमुनोत्री मंदिर के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज के दिन आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जाएंगे। भैयादूज पर सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर विधिवत पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धाम के कपाट बंद होंगे। जिसके बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में होंगे। मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद कपाट बंद का शुभ मुहूर्त निकाला।

इस मौके पर यमुनोत्री धाम मंदिर के सचिव सुरेश उनियाल, श्री पंच पंडास समिति यमुनोत्री धाम के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, श्री केदार बद्री मंदिर समिति के सदस्य जयप्रकाश उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल, मंदिर समिति के सदस्य अरविंद उनियाल, माँ यमुना शीतकालीन प्रवास खरसाली खुशीमठ मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद उनियाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button