उत्तराखंड

गंगोत्री-ऋषिकेश मार्ग पर टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, 7 घायल

ऋषिकेश। पहाड़ों मे सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार सुबह गंगोत्री-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर एक सूमो कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार सुबह पांच बजे गंगोत्री-ऋषिकेश हाई-वे पर धुआंधार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार सवार सभी लोग से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सूमो में 7 लोग सवार थे। जिनमें से 4 घायलों का इलाज नरेन्द्रनगर में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सूमो दिल्ली से घनसाली आ रही थी। सूमो में सवार सभी लोग घनसाली के रहने वाले हैं जो अपने गांव जा रहे थे। सुबह का घना कोहरा दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button