उत्तराखंड

आराध्य देव कंडकेश्वर देवता के मंदिर का शिलान्यास

डीबीएल संवाददाता / चिन्यालीसौड़ | छह गांव के आराध्य देव कंडकेश्वर देवता के मंदिर का शिलान्यास भगवान नागराज, देवी भगवती, दुलेश्वर की डोली के साथ यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत व धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया। वहीं यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने मंदिर निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की घोषणा की।सोमवार को धारकोट, जोखणी, जेष्टवाड़ी, चिलोट, इंद्रा टिपरी, कठकेथ के ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने अपने आराध्य देवता कंडकेश्वर की विधिविधान के सात पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की मन्नतें मांगी। इसके बाद मंदिर परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोक गायक महेंद्र सिंह चौहान ने माता रानी कल्याणकारी, सरमेरी राधा ले रुकमणी, हिट बल्द सरासर गानों से दर्शकों को झुमाया तो वहीं लोक गायीका प्रियंका पंवार ने मां भगवती के जागर के साथ मन लगीगै मेरू पिंगली साड़ी मां आदि गीतों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंज किया। राम सिंह राणा द्वारा अपने चुटकुलों से दर्शकों को खुब गुदगुदाया। इसके साथ ग्रामीणों ने देव डोलियों के नृत्य कर पहाड़ की संस्कृति की झलक पुस्तुत की। कार्यक्रम के समापन पर यमुनोत्री विधायक के केदार सिंह रावत ने मंदिर निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की घोषाण की। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी समिति को पूर्ण सहयोग देने की बात की। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद नेगी, जिला पंचायत सदस्य हर्ष अग्निहोत्री, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपेंद्र कोहली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप कैंतुरा, गणेश जोशी, रतन सिंह, चमन नौटियाल, लक्ष्मण सिहं राणा, इंद्रपाल राणा, राजेन्द्र पंवार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button