व्यक्तित्व

सीएम ने किया ‘‘द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा‘‘ का विमोचन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशकों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित करने के लिये आभार भी जताया।

मुख्यमंत्री ने भगत सिंह कोश्यारी को जन्म दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व का हर पहलू प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी वास्तव में भारतीय राजनीति के पुरोधा, जन नेता, कुशल प्रशासक एवं विचारक है। भगत दा की महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में उपस्थिति हम सबको गौरवान्वित करती है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, सरिता आर्य,सुरेश गडिया,मोहन सिंह बिष्ट,पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आदि गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button